
SIX vs THU Match Details
BBL 2024-25 का चैलेंजेर मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला जाना है जो की सिडनी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 में शुरू होगा जबकि इसका टॉस लगभग 01:00 बजे होगा। इस मैच को आप हॉटस्टार एप के साथ स्टार स्पोर्ट्स 2 पे देख सकते हैं।
- मैच: SIX vs THU
- दिनांक: 24 जनवरी, 2025, दोपहर 01:45 बजे IST
- मैदान: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
अगर आप भी इस मैच के लिए ड्रीम11 टीम बनाना चाहते हैं तो क्रिकेटवाच के इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपको मैच से जुड़ी सारी जानकारी मिल सके।
SIX vs THU Match Preview
सिडनी सिक्सर्स
सिडनी सिक्सर्स के पास क्वालिफायर में सीधे फाइनल का टिकट पाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वे होबार्ट हरिकेंस से 12 रनों से हारकर चूक गए। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए सिक्सर्स ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। बेन ड्वारशुइस ने 2/34 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि जाफर चोहान ने भी दो विकेट चटकाए। जैक एडवर्ड्स और मिशेल पेरी ने एक-एक विकेट लिया, जिससे हरिकेंस ने 173/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्सर्स की बल्लेबाजी बिखर गई। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जोश फिलिप और जैक एडवर्ड्स बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान मोइसेस हेनरिक्स भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, कर्टिस पैटरसन ने 48 रनों की ठोस पारी खेली और जॉर्डन सिल्क ने 57 रनों की जुझारू पारी खेली। अंत में लचलन शॉ ने नाबाद 33 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 12 रन पीछे रह गई।
सिडनी थंडर्स
दूसरी ओर, सिडनी थंडर नॉकआउट मैच में शानदार प्रदर्शन कर इस मुकाबले में आ रही है। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स को 21 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर ने 135/7 का स्कोर बनाया। मैथ्यू गिल्क्स ने 28 रन बनाए, सैम बिलिंग्स ने 24 और ओलिवर डेविस ने 36 रनों की पारी खेली। हालांकि, डेविड वॉर्नर और ह्यूग वेबजेन फ्लॉप रहे, क्रमशः 0 और 11 रन बनाकर आउट हुए।
थंडर की जीत का श्रेय उनकी गेंदबाजी को जाता है। नाथन मैकएंड्रू ने सीजन का सबसे बेहतरीन स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 5/16 के अद्भुत आंकड़े दर्ज किए। टॉम एंड्रयूज और तनवीर सांघा ने भी 2-2 विकेट लिए, जिससे स्टार्स की पूरी टीम सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई।
थंडर इस जीत से उत्साहित होगी, लेकिन वे जानते हैं कि सिक्सर्स को हराने के लिए उन्हें और रन बनाने की जरूरत होगी।
क्या हुआ जब ये दोनों टीमें पिछली बार भिड़ी थीं?
बिग बैश लीग 2024-25 सीजन के 37वें मैच में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर की भिड़ंत हुई थी। इस मैच में थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण खेल रुक गया और मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।
वहीं, सीजन के 8वें मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें सिक्सर्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। 164 रनों का लक्ष्य अंतिम गेंद पर हासिल किया गया था। बेन ड्वारशुइस ने 8 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
इन दोनों टीम के बीच खेले गए पिछले
BBL 2024-25 में प्रदर्शन:
सिडनी सिक्सर्स: L W W L L W
सिडनी थंडर: W W L L W W
कैसा रहेगा पिच का बर्ताव – Pitch Report
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड इस सीजन बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां की पिच में बाउंस और गति होती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। पेसर शुरुआत में कुछ स्विंग और मूवमेंट हासिल कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता है।
स्पिन गेंदबाजों को पिच के धीमे होने पर मदद मिल सकती है, लेकिन उन्हें सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। इस सीजन पिच ने बड़े स्कोर वाले मैच देखे हैं, और ओस के कारण कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। इससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है।
कुल मैच | 79 |
पहले बल्लेबाजी में जीते | 37 |
पहले गेंदबाजी में जीते | 39 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 150 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 132 |
- पिछले 10 मुकाबलों में 67% विकेट तेज गेंदबाजो ने और 33% विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं।
- आसमान में बादल छाए रहेंगे, और तापमान 18-20°C के आसपास रहेगा। 55% बारिश के आसार हैं।
प्लेइंग 11
प्रमुख खिलाड़ी: Must Have Player
जेम्स विंस | 6 M | 228 Runs | 45.6 Avg | 139.02 SR |
मोइजेस हेनरिक्स | 10 M | 207 Runs | 29.57 Avg | 129.37 SR |
बेन द्वारशुइस | 10 M | 14 Wkts | 8.77 Econ | 15.5 SR |
शॉन एबट | 6 M | 10 Wkts | 9.9 Econ | 12.6 SR |
डेविड वार्नर | 10 M | 346 Runs | 49.43 Avg | 141.22 SR |
सैम बिलिंग्स | 10 M | 209 Runs | 26.13 Avg | 129.81 SR |
क्रिस ग्रीन | 9 M | 12 Wkts | 7.15 Econ | 17 SR |
वेस आगर | 6 M | 9 Wkts | 10.06 Econ | 13.77 SR |
Dream11 Top Fantasy Picks
खिलाड़ी | प्रदर्शन | फैंटसी पॉइंट्स |
---|---|---|
बेन द्वारशुइस | 14 विकेट | 564 |
डेविड वार्नर | 346 रन | 540 |
क्रिस ग्रीन | 61 रन और 12 विकेट | 486 |
सैम बिलिंग्स | 209 रन | 402 |
जोश फिलिप | 179 रन | 390 |
Hot Picks: टॉम एंड्रयूज, बेन द्वारशुइस, डेविड वार्नर
Risky Picks: नाथन मैकएंड्रू, मोइसेस हेनरिक्स
SIX vs THU Fantasy Team for Grand Leagues
- विकेटकीपर: जोश फिलिप, सैम बिलिंग्स
- बल्लेबाज: मोइसेस हेनरिक्स, डेविड वार्नर
- ऑलराउंडर: क्रिस ग्रीन, बेन ड्वार्शिस, जैक एडवर्ड्स, हेडन केर
- गेंदबाज: टॉम एंड्रयूज, नाथन मैकएंड्रू, तनवीर संघा
- कप्तान: बेन ड्वार्शिस
- उप-कप्तान: डेविड वार्नर
SIX vs THU Fantasy Team for Head-to-Head/Small Leagues
- विकेटकीपर: जोश फिलिप, सैम बिलिंग्स
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर
- ऑलराउंडर: क्रिस ग्रीन, बेन ड्वार्शिस, जैक एडवर्ड्स, हेडन केर
- गेंदबाज: टॉम एंड्रयूज, नाथन मैकएंड्रू, तनवीर संघा, वेस अगर
- कप्तान: सैम बिलिंग्स
- उप-कप्तान: क्रिस ग्रीन
संभावित विजेता
सिडनी सिक्सर्स की टीम शानदार फॉर्म में है इसलिए ये मैच