Most Wickets in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है, लेकिन कुछ गेंदबाजों ने अपनी कला से इतिहास रच दिया।

युजवेंद्र चहल से लेकर ड्वेन ब्रावो तक, इन धुरंधरों ने विकेटों की झड़ी लगाकर सबको हैरान किया। लेकिन सवाल यह है, IPL के सबसे बड़े विकेट-हंटर का ताज किसके सिर पर है? आइए जानते हैं उन टॉप 5 गेंदबाजों की कहानी, जिन्होंने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए।
चहल का स्पिन जादू
युजवेंद्र चहल IPL के सबसे बड़े विकेट-टेकर हैं। 2013 में डेब्यू करने वाले इस लेग-स्पिनर ने 160 मैचों में 205 विकेट झटके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (139 विकेट) और राजस्थान रॉयल्स (66 विकेट) के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा। क्या चहल इस नए सफर में रिकॉर्ड तोड़ देंगे?
पियूष चावला का अनुभव
17 साल के IPL करियर में पियूष चावला ने 192 विकेट लिए हैं। 2008 से शुरूआत करने वाले इस लेग-स्पिनर ने पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए कमाल दिखाया। 2023 में मुंबई के लिए वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। क्या यह वेटरन अब भी रिकॉर्ड की रेस में बना रहेगा?
ब्रावो का ‘चैंपियन’ प्रदर्शन
ड्वेन ब्रावो ने 161 मैचों में 183 विकेट लेकर IPL में अपनी बादशाहत कायम की। 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी असली पहचान बनी। 2013 में 32 विकेट और 2015 में 26 विकेट के साथ उन्होंने दो बार पर्पल कैप जीता। ‘DJ ब्रावो’ का यह जलवा क्या IPL 2025 में कोई दोहरा पाएगा?
भुवी की स्विंग मास्टरी
भुवनेश्वर कुमार ने 176 मैचों में 181 विकेट लिए हैं। 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने 2016 और 2017 में लगातार दो बार पर्पल कैप हासिल किया, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज। क्या यह स्विंग किंग फिर से ऑरेंज आर्मी को चमकाएगा?
नरेन का KKR के साथ राज
सुनील नरेन ने 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 177 मैचों में 180 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट स्पेल 5/19 रहा है। स्पिन के साथ-साथ वह ऑलराउंडर के तौर पर भी KKR के लिए अहम हैं। क्या नरेन चहल के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएंगे? यह देखना बाकी है।
Most Wickets in IPL History
खिलाड़ी | आईपीएल करियर | कुल मैच खेले | कुल विकेट लिए |
---|---|---|---|
युजवेंद्र चहल (MI/RCB/RR) | 2013-2024 | 160 | 205 |
पीयूष चावला (CSK/KKR/KXIP/MI) | 2008-2024 | 192 | 192 |
डीजे ब्रावो (CSK/GL/MI) | 2008-2022 | 161 | 183 |
बी कुमार (PWI/SRH) | 2011-2024 | 176 | 181 |
सुनील नरेन (KKR) | 2012-2024 | 177 | 180 |
आर अश्विन (CSK/DC/KXIP/RPS/RR) | 2009-2024 | 212 | 180 |
ए मिश्रा (DC/DCH/LSG/SRH) | 2008-2024 | 162 | 174 |
लसिथ मलिंगा (MI) | 2009-2019 | 122 | 170 |
जसप्रीत बुमराह (MI) | 2013-2024 | 133 | 165 |
रवींद्र जडेजा (CSK/GL/Kochi/RR) | 2008-2024 | 240 | 160 |