जापान जहां आए दिन भूकंप आते रहते हैं एक बार फिर भीषण भूकंप से दहल गया है

Image Credit : X

2024 के पहले दिन जहां पूरा विश्व, नए साल की खुशी मना रहा था वही जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Image Credit : X

भूकंप का झटका इतना जोरदार था की भूकंप प्रभावित प्रांत में समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल पर पहुंच गया है।

Image Credit :X 

जापान की सरकार को भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी है।

Image Credit : X

इतना ही नहीं समुद्री इलाकों में लोगों से घर खाली करने की भी अपील की गई है.

Image Credit : X

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक सबसे शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए हैं।

Image Credit : X

मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों का मानना है की सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं.

Image Credit : X

जिसके कारण लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंचाई पे या पास की किसी बिल्डिंग के सबसे ऊपरी मंजिल पर भागने का आग्रह किया गया है.

Image Credit : X

एनएचके द्वारा प्रसारित फुटेज में तटीय शहर सुजु में धूल के गुबार में एक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है

Image Credit : X