दुनिया में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, और उनमे से ही सनातन वैदिक हिन्दू धर्म को मानने वाले भी हैं। 

हिन्दू धर्म विश्व का सबसे पुराना और मानने वालों की संख्या के अनुसार ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। 

आज हम ये जानेंगे की किन देशों में रहने वाले हिन्दुओं की सख्या सबसे जयदा है। 

सबसे ज्यादा हिंदू आबादी के हिसाब से भारत का पहला स्थान है। यह हिंदू बहुल देश है। 

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट की मानें तो भारत में रहने वाले हिंदुओं की संख्या 100 करोड़ से भी ज्यादा है।

भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल सर्वाधिक हिंदू जनसंख्या की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। नेपाल में लगभग 3 करोड़ हिन्दू रहते हैं। 

प्रतिशत के लिहाज से नेपाल में भारत की अपेक्षा हिंदुओं की संख्या ज्यादा है। नेपाल की कुल आबादी का 80 फीसदी हिंदू है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 78 फीसदी है।

सर्वाधिक हिंदू आबादी के मामले में बांग्लादेश तीसरे नंबर पर आता है। यहां लगभग 1 करोड़ 37 लाख हिंदू जनसंख्या है।

सर्वाधिक हिंदू आबादी वाले देशों में  इंडोनेशिया चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां 42 लाख के लगभग हिंदू रहते हैं।