spot_img

Atharva Taide Biography in Hindi | अथर्व तैदे का जीवन परिचय

क्रिकेटवॉच का ग्रुप अभी ज्वाइन करें
Join Now
क्रिकेटवॉच का ग्रुप ज्वाइन करें
Join Now

Atharva Taide Biography, Stats, Career Info, Age, Height, Wife, Net Worth, and Family | अथर्व तैदे जीवनी, आँकड़े, कैरियर की जानकारी, आयु, ऊँचाई, पत्नी, कुल संपत्ति और परिवार

अथर्व तैदे /तायडे (Atharva Taide) एक प्रसिद्ध 23 वर्षीय भारतीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सितंबर 2018 में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और 20 सितंबर 2018 को बेंगलुरु में बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और इसके बाद एक ही साल के अंदर उन्हें टी20 और फर्स्ट क्लास में पदार्पण का मौका मिला।  

अथर्व 2018 से, वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ घरेलू टीम का हिस्सा रहे हैं और आईपीएल में, 2022 से, वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।

Atharva Taide Biography in Hindi | अथर्व तैदे का जीवन परिचय

Atharva Taide Biography in Hindi अथर्व तैदे(तायडे) का जीवन परिचय
Atharva Taide Biography in Hindi अथर्व तैदे(तायडे) का जीवन परिचय

 

Atharva Taide Biography in Hindi | अथर्व तैदे का जीवन परिचय
पूरा नामअथर्व तैदे
उपनामअथर्ववेद
जन्म26 अप्रैल 2000
जन्म स्थानअकोला, महारष्ट्र, भारत
उम्र(2022 में)22 साल
बल्लेबाजी की शैलीबाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैलीबाएं हाथ से स्लो आर्म ऑर्थोडॉक्स
घरेलू टीमविदर्भ 
जर्सी नंबर 14 
पिता का नामययाति तैदे
माँ का नामज्ञात नहीं
बहन का नामवैभवी तायडे
वर्तमान निवास स्थाननागपुर
होमटाउनअकोल, महारष्ट्र
स्कूलबिशप कॉटन स्कूल
कॉलेजडॉ. आंबेडकर कॉलेज
आईपीएल टीमपंजाब सुपर किंग्स (2022 में)
आईपीएल प्राइस20 लाख (2022 में)
ऊंचाई5’ 8” फीट
वजन68 किलो
आँखों का रंगगहरा भूरा
बालो का रंगकाला

Atharva Taide Cricket Career | अथर्व तैदे का क्रिकेट करियर

अथर्व भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य भी रहे हैं , जो कि घरेलू टीम विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलते है. वह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्लो आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं. उनका जेसरी नंबर 14 है और वो शीर्ष कर्म के बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें आईपीएल में 2022 में पंजाब की और से खेलने का मौका मिला , पंजाब ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पे खरीद के अपने टीम में शामिल किया था। 

पढ़ें: रिंकू सिंह की बायोग्राफी 

इनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना बेहद ही पसंद था और वो क्रिकेट खेलने के लिए अकोला क्रिकेट क्लब जाया करते थे. उनके पिता भी अथर्व को क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे. वह क्रिकेट क्लब जाते वक्त स्कूल के कपड़े और जूते ही साथ में लेकर जाया करते थे ताकि वो क्लब से सीधे स्कूल जा सके . उन्होंने अपना लिस्ट-ए, फर्स्ट क्लास और टी-20 डेब्यू विदर्भ क्रिकेट टीम की ओर से खेला था.

  • उन्होंने लिस्ट-ए डेब्यू 20 सितम्बर 2018 को 2018-19 के  विजय हजारे ट्रॉफी में किया था।
  • और उसी साल उनका नाम भारतीय टीम 2018 ACC Emerging Teams Asia Cup के लिए नामित किया गया
  • उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 22 दिसम्बर 2018 को किया.
  • उन्होंने टी20 डेब्यू 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया। 

Atharva Taide Family & Early Life  | अथर्व तैदे का परिवार 

Atharv Taide with his family
अथर्व तायडे अपने परिवार के साथ। इमेज सोर्स : इंस्टाग्राम

 

अथर्व का जन्म 26 अप्रैल 2000 को महाराष्ट्र के अकोला में हुआ था. उनके पिता का नाम ययाति तैदे है और उनके पिता द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में वो कहते हैं की –

“अथर्व जब छोटे थे तब उनके पास कई सारे खिलौने थे लेकिन अथर्व को सिर्फ प्लास्टिकका बल्ला सबसे प्यारा था”.

अथर्व की  प्रारम्भिक  शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल से हुयी  है और कॉलेज की पढाई डॉ. आंबेडकर कॉलेज से हुयी है. वह विद्यार्थी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए भी काम करते है.

Atharva Taide Net Worth | अथर्व तैदे नेट वर्थ 

अथर्व तायडे को पंजाब किंग्स ने 2022 में 20 लाख में खरीदा था , लेकिन अथर्व के नेट वर्थ की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पढ़ें : हैरी ब्रूक की बायोग्राफी 

Interesting Facts About Atharva Taide | अथर्व तायडे  से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 

  • अथर्व के पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली और डिविलियर्स हैं। 
  • कूच विहार ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के लिए खलते हुए अथर्व ने 320 रन की पारी खेलकर विदर्भ को ये मैच जिताया था , और युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
  • 2019 की ईरानी ट्रॉफी के फाइनल में भी अथर्व ने मैच जिताऊ 72 रन की पारी खेली थी। 
  • लिस्ट A  क्रिकेट में अथर्व का उच्चतम स्कोर नाबाद 164 रन है जो की उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 9 दिसंबर 2021 को बनाया था। 
  • वह अंडर-23 सीजन 2019-20 की विजेता टीम के सदस्य थें। 
  • अथर्व अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी के लिए विदर्भ के कप्तान थे।
  • अथर्व को खाली समय में घूमना पसंद है। 

अथर्व तैदे का घरेलु क्रिकेट में प्रदर्शन 

FORMATMatInnsRunsHSAveSR100s50s
FC1522887112*42.2350.8016
List A2424758164*34.4585.1624
T2034348406627.09133.5402

Atharv Taide Social Media  |  अथर्व तायडे सोशल मिडिया 

Atharv Taide Social Media  |  अथर्व तायडे सोशल मिडिया 
फेसबुकअथर्व तायडे
ट्विटरअथर्व तायडे
इंस्टाग्राम अथर्व तायडे

 

क्रिकेटवॉच का ग्रुप ज्वाइन करें
Join Now
अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमारhttps://cricketwatch.co.in
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अभिषेक कुमार है और मैं बचपन से ही क्रिकेट के तरफ काफी आकर्षित रहा हूँ और उसी पैशन को मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा हूँ। आशा करता हूँ की आपको मेरे वेबसाइट पे उपयोगी, रोचक और बेहतरीन जानकारियां मिली होंगी।cricketwatch | क्रिकेटवॉच

Related Articles

गूगल न्यूज पे हमें फॉलो करें spot_img

हॉट पिक्स

Latest Articles