spot_img
spot_img

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे | Most Sixes in IPL (2023)

Telegram Group से अभी जुड़ें Join Now
WhatsApp Group से अभी जुड़ें Join Now

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे (Most Sixes in IPL)

नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों , आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है और उम्मीद है की आप सब भी आईपीएल के रोमांचक मैचों का लुत्फ़ जरूर उठा  रहे होंगे , आईपीएल का से हम क्रिकेट प्रेमियों का जुड़ाव होने के कुछ कारण हैं उनमें से एक हैं की हमें भारत के उभरते हुए युवा टैलेंटेड खिलाडियों के हुनर को देखने का मौका मिलता है साथ ही हमें रोमांचक और दिल थाम के रख देने वाले मैच भी देखने को मिलते है , अभी हाल ही की तो बात है जब रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के मार दिए अब बताओ भला ये किसने ही उम्मीद किया होगा की ऐसा भी कुछ देखने को मिल सकता है। 

यही चीज आईपीएल को अलग श्रेणी में लेकर खड़ा कर देती है , अब बात छक्कों की चल ही गयी है तो चलिए जानते हैं की आखिर आईपीएल के इतिहास और आईपीएल 2023 में भी सबसे ज्यादा छक्के आखिर मारे किसने हैं , मतलब कौन है आईपीएल का सिक्सर किंग ? तो इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे (Most Sixes in IPL) किस बल्लेबाज ने लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे (Most Sixes in IPL)

2007 में जब भारत की क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उस साल होने वाले पहले टी20 विश्वकप को जीता तभी से ये फॉर्मेट हम भारतियों का सबसे प्रिय खेल बन गया और बने भी क्यों हमारे पसंदीदा खिलाडी गेंद को उछाल के बॉउंड्री के बाहर कर देते हैं टॉम उस वक्त वो सबसे सुखद अनुभूति होती है, एक ही शॉट को बार बार प्ले करके देखेने का मजा ही अलग है, आप भी ऐसा करते हैं न?  मैं तो करता हु भाई, रोहित का पूल, कोहली का कवर ड्राइव, धोनी का हेलीकाप्टर शॉट, सचिन की स्ट्रैट ड्राइव, सेहवाग का कट शॉट जितना देखो उतना कम ही है। 

और हमारे इन सपनो को की ये खिलाडी कभी एक दूसरे के खिलाफ भी खेलते तो कितना मजा आता देखने इसे सच किया आईपीएल (IPL) ने।  

आईपीएल में 20 ओवर के खेल में बल्लेबाज की मात्र एक कोशिह होती है कम से कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना और इसके लिए उनमे छक्के मरने की काबिलियत तो होनी ही चाहिए, 2008 में जब से IPL शुरू हुआ इसने अपनी एक खास जगह हमारे दिल में बना ली यहऔर हर साल इसकी लोकप्रियता बढ़ते ही जा रही है।

इसका पहला ही मैच जब मैक्लम ने 150 रन बना दिए थे तो आँखों को तो भरोषा ही नहीं हो रहा था की ऐसा भी कुछ हो सकता है , लेकिन उसके बाद हमने कई अनोखी चीजे आईपीएल में होती देखी हैं, और आईपीएल रोमांच का पिटारा बन चूका है।  पुरे विश्व में लोग इसे देखते हैं और ये विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग है। 

आईपीएल के इतने लोकप्रिय होने की वजह है इसमें होने वाली छक्के चौकों की बारिश, और इसी कारण यहां एक से बढ़कर एक खिलाडी खेलने आते हैं जैसे कृष गेल , डिविलियर्स, मैक्सवेल, वार्नर, इत्यादि इनमे से कुछ ने अब सन्यास ले लिया है और कुछ अभी भी खेल रहे हैं। 

क्योंकि अभी 2023 का आईपीएल चल रहा है इसलिए पहले हम ये बात आकर लेते है की इस साल अब तक सवसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं। उसके बाद आईपीएल के पुरे इतिहास को देखेंगे। 

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे (Most Sixes in IPL 2023 )

आईपीएल का २०२३ का सीजन शुरू हो गया है और छक्के चौके लगने भी शुरू हो गए हैं तो हम यहां आपको इस साल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडियों के बारे में बता रहे हैं।

आई पी एल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं, (Top 10 players with most sixes in IPL 2023) टॉप 10 आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी। (sabse jyada six in ipl 2023)

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे (Most Sixes in IPL 2023 )
S.no. खिलाड़ी कितने मैच खेले छक्कों की संख्या  सर्वाधिक स्कोर 
1 शिमरोन हेटमायर 5 15 56*
2
वेंकटेश अय्यर
5 15 104
3 निकोलस पूरन 5 14 62
4 ऋतुराज गायकवाड़ 4 14 92
5 फाफ डु प्लेसिस 4 14 79*
6 रिंकू सिंह 4 13 58*
7 काइल मायर्स 5 12 73
8 ग्लेन मैक्सवेल 4 11 59
7 संजू सैमसन 5 11 60
10 तिलक वर्मा 4 10 84*
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे | Most Sixes in IPL (2023)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते वेंकटेश ऐय्यर। इमेज सोर्स : iplt20/BCCI

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सिरमन हेटमायर और वेंकटेश ऐय्यर अभी सबसे आगे चल रहे हैं उन्होंने अब तक खले गए 5 मुकाबलों में 15 छक्के लगा दिए हैं , अभी तक आईपीएल शुरू ही हुआ यही अभी तो इस लिस्ट में बहुत फेर बदल होना बाकि है तो जैसे जैसे छक्कों की संख्या में बढ़ोतरी होगी हम इस लिस्ट को अपडेट करते रहेंगे। 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किसके हैं? (Most Sixes in IPL History)

अब अगर हम बात करें की आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है तो वो हैं , वेस्ट इंडीस के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल उन्होने आईपीएल में कुल 357 छक्के लगाए हैं।  चलिए जानते हैं की इस लिस्ट में उनके अलावा और कौन कौन धाकड़ बल्लेबाज है जो अपनी जगह बनाने में सफल हो पाया है – 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के  मरने वाले खिलाड़ी  (Most Sixes in IPL History)
S.no खिलाड़ी  कितने मैच खेले छक्कों की संख्या  सर्वाधिक स्कोर 
1 क्रिस गेल 142 357 175*
2 एबी डिविलियर्स 184 251 133*
3 रोहित शर्मा 230 244 109*
4 म स धोनी 238 235 84*
5 कीरोन पोलार्ड 189 223 87*
6 विराट कोहली 227 223 113
7 डेविड वार्नर 164 211 126
8 सुरेश रैना 205 203 100*
9 शेन वॉटसन 145 190 117*
10 रॉबिन उथप्पा 205 182 88

 

chrish gayle hit highest number of sixes in ipl history
क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के 357 लगाए हैं. इमेज सोर्स: iplt20/BCCI

दूसरे नंबर पे Mr. 360 डिविलियर्स ने 251 छक्के मर के अपनी जगह बनाई है और तीसरे नंबर पे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है जिशोने अब तक 244 छक्के लगाए हैं और वो अभी भी आईपीएल में खेल रहे है तो उम्मीद है को वो जल्द ही डिविलियर्स को पछाड़ के दूसरे नंबर पे आ जायेंगे। 

ये सारी जानकारी हमने आईपीएल के ऑफिसियल वेबसाइट से निकाली हैं इसलिए ये बिलकुल सही और अपडेटेड हैं।

FAQ

Q: आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है?
Ans: आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं उन्होंने आईपीएल में  कुल 357 छक्के मारे हैं। 

Q: आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है?
Ans: आईपीएल 2023 में अभी सबसे ज्यादा छक्के वेंकटेश ऐय्यर और हेटमेयर ने 15 छक्के लगाए हैं। 

Q: आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का किसका है?
Ans: आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्‍का मारने का रिकॉर्ड एल्‍बी मोर्कल के पास है जिन्होंने 2008 में हैदराबाद के खिलाडी प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्‍बी मोर्कल लम्बा छक्का मारा था। 

निष्कर्ष | सन्दर्भ 

आशा करते हैं की आपको हमारा पोस्ट आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे | Most Sixes in IPL (2023) अच्छा लगा होगा और अगर अच्छा लगा है तो कमेंट करें और इस पोस्ट को दोस्तों के साथ भी शेयर करें, और अगर आप आईपीएल टीमों के बारे में भी जानना चाहते हैं तो इन पोस्टस को भी पढ़कर आप टीम की कोच,मालिक  इत्यादि और भी बहुत सारी जानकारी ले सकते हैं. पढ़ें: आईपीएल 2023 में सबसे पहला शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक के नेट वर्थ ,परिवार,गर्लफ्रेंड,करियर,बायोग्राफी। 

Telegram Group से अभी जुड़ें Join Now
WhatsApp Group से अभी जुड़ें Join Now
अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमारhttps://cricketwatch.co.in
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अभिषेक कुमार है और मैं बचपन से ही क्रिकेट के तरफ काफी आकर्षित रहा हूँ और उसी पैशन को मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा हूँ। आशा करता हूँ की आपको मेरे वेबसाइट पे उपयोगी, रोचक और बेहतरीन जानकारियां मिली होंगी। cricketwatch | क्रिकेटवॉच

Related Articles

हॉट पिक्स

- Advertisement - spot_img

Latest Articles