
SA20 लीग 2025 के 24वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स का सामना प्रिटोरिया कैपिटल्स से होगा। ये मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण रात 09:00 बजे से स्पोर्ट्स18 और स्टार स्पोर्ट्स 2 चैनल्स पे देखा जा सकता है साथ ही इसे आप हॉटस्टार अप पे भी देख पाएंगे।
मैच से पहले, यहाँ ड्रीम11 प्रीडिक्शन, फैंटे(कप्तान) क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और मैच की फैंटे(कप्तान) प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI पर एक नज़र डालेंगे।
PC vs JSK Match Preview
प्रिटोरिया कैपिटल्स
SA20 2025 सीजन प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 7 मैच खेले हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 1 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है और 2 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए।
टीम की इकलौती जीत मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ आई थी। इस जीत के बाद उम्मीद थी कि कैपिटल्स अपनी फॉर्म सुधारेंगे, लेकिन उनके प्रदर्शन में और गिरावट देखने को मिली।
कैपिटल्स के लिए रन बनाना इस सीजन में बड़ी समस्या रही है। विल जैक्स अब तक 171 रनों के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर हैं, जबकि उनके जोड़ीदार रहमनुल्ला गुरबाज ने 151 रन बनाए हैं। काइल वेरेन ने 147 रन बनाए हैं, लेकिन इनके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया है।
गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन साधारण ही रहा है। सेनुरन मुथुसामी और ईथन बॉश ने अब तक 6-6 विकेट चटकाए हैं। वहीं, विल जैक्स और जेम्स नीशम ने 4-4 विकेट लिए हैं, लेकिन टीम को एक प्रभावी और गहराई वाली गेंदबाजी इकाई की कमी खल रही है।
जोबर्ग सुपर किंग्स
जॉबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 2025 सीजन में मिलाजुला प्रदर्शन किया है। टीम ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अपने पिछले मुकाबले में सुपर किंग्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 9 विकेट से हराकर जीत की राह पकड़ ली।
पिछले मैच में सुपर किंग्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हार्डस विल्जोएन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि लुथो सिपमला ने 3 विकेट लिए। इन गेंदबाजों के प्रदर्शन से टीम की गेंदबाजी में सुधार दिखा।
बल्लेबाजी में न्यूज़ीलैंड के डेवोन कॉनवे ने टीम को सामने से लीड किया। उन्होंने 56 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, विहान लुब्बे 25 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 15 रन बनाए। टीम ने यह लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
इन दोनों टीम के बीच खेले गए 3 मैच में से 1 मैच प्रिटोरिया ने जबकि 2 मैच सुपर किंग्स ने जीता है।
SA20 2025 में प्रदर्शन:
जोबर्ग सुपर किंग्स : W L L L W
प्रिटोरिया कैपिटल्स: L L L W L
कैसा रहेगा पिच का बर्ताव – Pitch Report & Weather Report
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंटुरियन की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से पेसरों को उछाल और स्विंग मिलने की संभावना है। वहीं, बल्लेबाज उछाल और पेस का फायदा उठाकर बड़े शॉट्स लगा सकते हैं, क्योंकि ऊंचाई की वजह से गेंद तेजी से बाउंड्री तक जाती है।
- पिछले 10 मुकाबलों में 77% विकेट तेज गेंदबाजो ने और 23% विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं।
- मौसम – खेल के दौरान आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
प्लेइंग 11
प्रिटोरिया कैपिटल्स: विल जैक्स, रहमनुल्ला गुरबाज, काइल वेरेन, रिली रूसो (कप्तान), मार्केस एकरमैन, कीगन कैचेट, जेम्स नीशम, सेनुरन मुथुसामी, काइल सिमंड्स, ईथन बॉश, जेसन बेहरेनडॉर्फ
जोबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विहान लुब्बे, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, डोनावन फरेरा, इवान जोन्स, हार्डस विल्जोएन, इमरान ताहिर, लुथो सिपमला, मथीशा पथिराना
प्रमुख खिलाड़ी: Must Have Player
प्रिटोरिया कैपिटल्स
काइल वेरिन | 10 M | 314 Runs | 44.86 Avg | 154.67 SR |
विल जैक्स | 10 M | 239 Runs | 26.56 Avg | 138.95 SR |
सेनुरान मुथुसामी | 7 M | 9 Wkts | 7 Econ | 16 SR |
ईथन बॉश | 8 M | 8 Wkts | 9.58 Econ | 19.5 SR |
जोबर्ग सुपर किंग्स
फाफ डु प्लेसिस | 10 M | 267 Runs | 33.38 Avg | 146.7 SR |
ल्यूस डु प्लोय | 9 M | 227 Runs | 32.43 Avg | 125.41 SR |
हार्डस विलजोएन | 4 M | 8 Wkts | 7.14 Econ | 10.5 SR |
इमरान ताहिर | 9 M | 6 Wkts | 7.58 Econ | 33 SR |
Dream11 Top Fantasy Picks
खिलाड़ी | प्रदर्शन | फैंटसी पॉइंट्स |
---|---|---|
विल जैक्स | 171 रन और 4 विकेट | 372 |
डोनावन फरेरा | 88 रन और 5 विकेट | 312 |
जॉनी बेयरस्टो | 157 रन | 299 |
डेवोन कॉनवे | 192 रन | 284 |
हार्डस विल्जोएन | 8 विकेट | 264 |
Hot Picks: डोनावन फरेरा, ईथन बॉश, विल जैक्स
Risky Picks: फाफ डु प्लेसिस, रिली रूसो
PC vs JSK Fantasy Team for Grand Leagues
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो, डेवोन कॉनवे, रहमनुल्ला गुरबाज
- बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस
- ऑलराउंडर: डोनोवन फरेरा, विल जैक्स, जेम्स नीशम, सेनुरन मुथुसामी
- गेंदबाज: ईथन बॉश, जेसन बेहरेनडॉर्फ, हार्डस विल्जोएन
- कप्तान: विल जैक्स
- उपकप्तान: फाफ डु प्लेसिस
PC vs JSK Fantasy Team for Head-to-Head/Small Leagues
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो, डेवोन कॉनवे, रहमनुल्ला गुरबाज
- बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस
- ऑलराउंडर: डोनोवन फरेरा, विल जैक्स, जेम्स नीशम, सेनुरन मुथुसामी
- गेंदबाज: ईथन बॉश, इमरान ताहिर, लुथो सिपमला
- कप्तान: विल जैक्स
- उपकप्तान: जेम्स नीशम
संभावित विजेता
ये मैच
स्क्वाड
जोबर्ग सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विहान लुब्बे, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, डोनोवन फरेरा, इवान जोन्स, हार्डस विलोजेन, इमरान ताहिर, लुथो सिपाम्ला, मथीशा पथिराना, लेउस डु प्लॉय, महीश थीक्षाना, डग ब्रेसवेल, डेविड विसे, तबरेज़ शम्सी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, सिबोनेलो मखान्या, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जेपी किंग
प्रिटोरिया कैपिटल्स: विल जैक्स, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मार्केस एकरमैन, रिले रोसौव (कप्तान), काइल वेरेन (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कीगन लायन कैचेट, सेनुरन मुथुसामी, काइल सिमंड्स, ईथन बॉश, जेसन बेहरेनडॉर्फ, वेन पार्नेल, लियाम लिविंगस्टोन, मिगेल प्रीटोरियस, तियान वैन वुरेन, विल स्मीड, स्टीव स्टोक