Elvish Yadav Biography, | एलवीश यादव जीवन परिचय Elvish Yadav Biography, Net Worth, Girl friend, Family, Bigg Boss OTT 2 & more | एल्विश यादव का जीवन परिचय, नेट वर्थ, गर्ल फ्रेंड, परिवार, बिग बॉस ओटीटी 2 इत्यादि
हरियाणा के गुड़गांव शहर के रहने वाले एलवीश यादव (Elvish Yadav) एक जाने माने Youtuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके चाहने वाले उनके लिए चक्का जाम करने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं। शायद आप भी जानते होंगे और उन्हें सोशल मीडिया पे फॉलो भी करते होंगे। लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से उनके जीवन के अहम पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं , इस पोस्ट के माध्यम से आप जान पाएंगे Elvish Yadav Age, Elvish Yadav Girlfriend, Elvish Yadav Family, Elvish Yadav Car Collection, Elvish Yadav Networth, Elvish Yadav Monthly Income, Elvish Yadav Team, Elvish Yadav Wikipedia
Elvish Yadav Biography in Hindi | एलवीश यादव जीवन परिचय
नाम | एलवीश यादव |
जन्म | 19 सितंबर 1997 |
जन्म स्थान | गुड़गांव, हरियाणा भारत |
उम्र | 25 वर्ष |
पिता का नाम | राम अवतार यादव |
माता का नाम | सुषमा यादव |
बहन का नाम | कोमल यादव |
गर्लफ्रेंड का नाम | कीर्ति मेहरा |
स्कूल | एमिटी इंटेरनेशनल स्कूल |
कॉलेज | डीयू हंसराज कॉलेज , दिल्ली इंडिया |
शादी | अविवाहित |
जाति | यादव |
धर्म | हिंदू धर्म |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | यूटुबर, इनफ्लुएंसर |
कुल संपत्ति | 50 करोड़ (अनुमानित) |
Youtube Channel | Elvish Yadav , Elvish Yadav Vlogs |
@elvish_yadav | |
@ElvishYadav | |
Elvish Yadav | |
Elvish Yadav Early Life | एलवीश यादव का प्रारम्भिक जीवन
एलवीश को जो लोग नहीं जानते हैं और जिन्होंने उन्हें पहली बार बिग बॉस में ही देखा है उनके लिए ये बहुत बड़ा सवाल है की आखिर एलवीश यादव है कौन? तो हम आपको बताते हैं की एलवीश हरियाणे का छोड़ा है जो गुड़गांव का रहने वाला है और एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फुलेंसर है। इनका जन्म 19 सितंबर 1997 को एक हिन्दू परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम राम अवतार यादव जो की पेशे एक लेक्चरर हैं और उनकी माता का नाम सुषमा यादव है जो की गृहणी हैं।

ये भी पढ़ें : कौन है बिग बॉस के प्रतिभागी अभिषेक मल्हान
इन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा एमिटी इंटेरनेशनल स्कूल से ली और इसके बाद वाणिज्य से स्नातक की डिग्री इन्होने डीयू हंसराज कॉलेज,दिल्ली से प्राप्त की। कॉलेज में पढाई करते वक्त ही उन्होंने यूट्यूब पे वीडियो बनाना शुरू किया था।
एलवीश यादव का रिलेशनशिप | Elvish Yadav Girlfriend
हालाँकि एलवीश यादव ने कभी भी अपने रिलेशनशिप और गर्लफ्रेंड के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक उनकी एक सहकर्मी जो उनके साथ कई वीडियोस में नजर आ चुकी हैं को उनकी गर्लफ्रेंड बताया जाता रहा है. उनका नाम कीर्ति मेहरा है लेकिन ताजा ख़बरों के अनुसार ये दोनों अलग हो चुके हैं और कीर्ति अब अपने यूट्यूब चैनल पर काम कर रही हैं।

हालाँकि दोनों क्यों अलग हुए इसकी भी वजह सामने नहीं आयी है , लेकिन उनके फैंस इन दोनों को अब भी साथ देखा चाहते हैं। फिलहाल एलवीश की कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
एलवीश यादव का करियर | Elvish Yadav Career
एलवीश यादव आज Youtube के कारण इतने मशहूर हुए हैं लेकिन आपको जान के हैरानी होगी की उन्होंने सबसे पहले वीडियो यूट्यूब नहीं डाला था। जिस वक्त उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया था वो आशिष चंचलानी, भुवन बाम जैसे दूसरे यूट्यूबर को देख के प्रभावित हुए और उनको देख के ही एलवीश को भी विडियो बनाने की प्रेरणा मिली। हालाँकि उस वक्त ये युट्यूबर भी उतने प्रसिद्ध नहीं थे और संघर्ष कर रहे थे और उन्हें देख के एलवीश को भी लगा की वो भी ऐसी वीडियो बना सकते हैं।
सबसे पहले एलवीश ने कुछ प्रैंक विडिओ बना के इंस्टाग्राम पे डाला लेकिन उसपे उन्हें कोई ख़ास सफलता नहीं मिली , इसके बाद एलवीश ने फेसबुक का रुख किया और वहां पे भी वीडियो डालने लगें और वहां पर उन्हें थोड़ी सफलता मिलने लगी इसके बाद उन्हें उनके फैंस ने यूट्यूब पे वीडियो डालने को कहा और अपने फैंस की बात मानते हुए यूट्यूब पे वीडियो बना के डालने लगे और काफी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें यूट्यूब पे सफलता मिली।
ये भी पढ़ें : कौन हैं बिग बॉस की प्रतिभागी मनीषा रानी
हालाँकि उनको ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली उन्होंने शुरुआत में प्रैंक और रोस्ट वीडियो बनाते थे लेकिन उसपे उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के समय इन्होंने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पर वीडियो बना दिया जो कि हरयाणवी भाषा में बनाई गई थी यह वीडियो उस समय काफी ज्यादा वायरल हो गयी और उस वीडियो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई।
इसके बाद एलवीश ने अपनी टीम बनाई और अपनी टीम के साथ मिल के स्कूल और कॉलेज लाइफ से जुड़े कॉमेडी वीडियो बनाने लगे जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया साथ ही उनके सुब्स्कीबेरस भी तेजी से बढ़ने लगे। उनका वीडियो लोकल हरियाणवी भाषा में होने के कारन लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
Elvish Yadav’s Team Member
एल्विस यादव |
कीर्ति मेहरा |
लव कटारिया |
लक्ष्य कौशिक |
अर्चित कौशिक |
समीर मूंगा |
अनूप चहल |
बलराम सिरोही |
गोल्डी परी राजपूत |
हिमांशी चौधरी |
आलिया वर्मा |
हर्षिता गोयल |
एलवीश यादव के सोशल मीडिया | Elvish Yadav Social Media Accounts
एलवीश यादव की फैन फॉलोइंग उनके सोशल मीडिया पे बहुत जबरदस्त है, और उनकी पॉपुलैरिटी दिन दूना रात चौगुना बढ़ती ही जा रही है। अगर हम बात करें फेसबुक की तो उनके फेसबुक पे अभी 4.5 मिलियन फॉलोवर हैं, जबकि उनके मेन यूट्यूब चैनल पे 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं , इंस्टाग्राम पे उनके 4 मिलियन और ट्विटर पे करीब साढ़े तीन लाख फॉलोवर हैं।इनका एक दूसरा यूट्यूब चैनल भी है जिसपे उनके करीब 4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
ये भी पढ़ें : कौन हैं बिग बॉस की प्रतिभागी फलक नाज, महाभारत से क्या है उनका रिश्ता
एलवीश यादव के पास कौनसी कार है | Elvish Yadav’s Car Selection
एल्विस यादव अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी नई नई कारें दिखाते रहते हैं और एलवीश यादव को आपक उनके ब्लॉग चैनल पर कई महंगी महंगी कार में घूमते देख सकते हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है , यहां हम आपको उनके कार के कलेक्शन और उन कारों की कीमत के बारे में बताएँगे –

- हुंडई वरना – कीमत 15 लाख रूपये
- टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर – कीमत 55 लाख रूपये
- पोर्शे 718 बॉक्सर – कीमत 1 करोड़ 35 लाख रूपये
इसके अलावा उनके पास एक Royal Enfield Classic 350 भी है।

Elvish yadav Net Worth
एलवीश यादव के दो यूट्यूब चैनल है जिनसे उन्हें काफी अच्छा खासा इनकम होता है , इन दोनों चैनल से वो लगभग 10-15 लाख रुपये कमा लेते हैं, इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से वो लगभग 50 – 60 लाख रुपये कमा लेते हैं।
इसके अलावा उन्होंने कई रेस्टुरेन्ट्स, रियल एस्टेट बिज़नेस और शेयर मार्किट में भी काफी पैसा इन्वेस्ट करते हैं। एलवीश अपने टेलीग्राम चैनल पे शेयर मार्किट के टिप्स भी साझा करते हैं। इस तरह एलवीश कई जगह से पैसे कमाते हैं और कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी नेटवर्थ करींब 50 करोड़ है।
एलवीश यादव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
एलवीश यादव के पसंदीदा –
एक्टर | आमिर खान |
एक्ट्रेस | आलिया भट्ट , श्रद्धा कपूर |
मूवी | दंगल |
स्थान | शिमला |
कलर | वाइट & ब्लैक |
ड्रेस | पैंट & टीशर्ट |
स्पोर्ट | क्रिकेट |
क्रिकेटर | MS धोनी & विराट कोहली |
- एलवीश का एक क्लोथिंग ब्रांड भी है जिसका नाम है – Systumm Clothing

- वो एक गैर-लाभकारी संगठन, ‘एलविश यादव फाउंडेशन’ चलाते हैं, जो गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान करने का काम करती है।

- युट्यूबर बनने से पहले वो एक सरकारी नौकरी करना चाहते थे।
- वो कई म्यूजिक एलबम्स में परफॉर्म कर चुके हैं।

- जब वो 11th क्लास में थे तब उन्होंने इलेक्शन लड़ने का भी प्रयास किया था लेकिन किसी कारन से उनका नोमोनातिओं नहीं हो सका.
- एलवीश हमेशा ही अपने बयान से विवादों में घिरे रहते हैं।
- जुलाई 2023 में उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है, और तब से ही उनके फैंस ट्विटर पे #ElvishisTheBoss ट्रेंड करा रहे हैं।
- Elvish Yadav ने बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फाइनल जीत के पहले वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी हैं जो बिग बॉस जीतने में सफल रहे हैं।
FAQs
एलवीश यादव कहां से हैं?
एलवीश यादव गुड़गांव हरियाणा से है।
एल्विस यादव की जाति (cast) क्या है ?
एलवीश “यादव” जाति से संबंध रखते है और वो हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं।
एलवीश यादव महीने का कितना कमाते हैं?
एलवीश यादव महीने का 10-20 लाख कमाते हैं।
एलवीश यादव की उम्र कितनी है?
एलवीश यादव की उम्र 26 (2023) साल है।
निष्कर्ष
आशा करते हैं की आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा और आपको Elvish Yadav | एलवीश यादव से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां पसंद आयी होंगी। अगर आपका कोई सुझाव हो तो अवश्य दे और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।