India vs England Women Squad Announced: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की। शैफाली वर्मा की वापसी, रेनुका सिंह बाहर। जानें पूरी टीम, शेड्यूल और सभी बड़े बदलाव।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में टीम इंडिया पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 28 जून से नॉटिंघम में होगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर दोनों फॉर्मेट्स में टीम की अगुवाई करेंगी, वहीं शैफाली वर्मा की धमाकेदार वापसी हुई है। चोट के कारण रेनुका सिंह ठाकुर को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है।
शैफाली वर्मा की वापसी, रेनुका और श्रेयंका फिर बाहर
WPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की ओपनर शैफाली वर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका में ट्राई-सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम से रेनुका सिंह ठाकुर और श्रेयंका पाटिल को बाहर रखा गया है। रेनुका अब भी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि श्रेयंका के बाहर होने की वजह स्पष्ट नहीं है।
ODI टीम में प्रतिका रावल बरकरार, स्नेह राणा की भी वापसी
प्रतिका रावल को वनडे टीम में जगह मिली है, जिन्होंने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया था। स्नेह राणा की भी टी20 टीम में वापसी हुई है – वे ट्राई-सीरीज में भारत की टॉप विकेट-टेकर रही थीं। मुंबई की सायली सतघारे को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म का इनाम मिला है और उन्हें पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।
India vs England Women Squad Announced
भारत की टी20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरनी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गवड, सायली सतघारे
भारत की वनडे टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसाबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरनी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गवड, सायली सतघारे
शेड्यूल: कब, कहां और कितने बजे होंगे मैच?
मैच | तारीख | समय | वेन्यू |
1st T20I | 28 जून | 7:00 PM IST | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम |
2nd T20I | 1 जुलाई | 11:00 PM IST | सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल |
3rd T20I | 4 जुलाई | 11:05 PM IST | केनिंग्टन ओवल, लंदन |
4th T20I | 9 जुलाई | 11:00 PM IST | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
5th T20I | 12 जुलाई | 11:05 PM IST | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
1st ODI | 16 जुलाई | 5:30 PM IST | द रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन |
2nd ODI | 19 जुलाई | 3:30 PM IST | लॉर्ड्स, लंदन |
3rd ODI | 22 जुलाई | 5:30 PM IST | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट |
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम पूरी तरह तैयार है। क्या शैफाली वर्मा की वापसी से टीम को नई मजबूती मिलेगी? क्या रेनुका की गैरमौजूदगी असर डालेगी? आपकी राय क्या है? हमें कमेंट में जरूर बताएं!