IPL 2025 MI’s Trent Boult Returns: IPL 2025 में ट्रेंट बोल्ट की वापसी से मुंबई इंडियंस को मिलेगा बड़ा फायदा। जानिए कैसे बोल्ट की मौजूदगी प्लेऑफ की रेस में MI के लिए गेमचेंजर बन सकती है।

IPL 2025 MI’s Trent Boult Returns
मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, टीम के सबसे महंगे गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) IPL 2025 के बचे हुए मुकाबलों के लिए टीम में लौटने वाले हैं। न्यूजीलैंड के इस स्टार पेसर ने एक हफ्ते के सस्पेंशन के बाद फिर से MI के लिए मैदान पर उतरने का फैसला किया है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए मुंबई को अपने दोनों बचे हुए लीग मैच जीतना ज़रूरी है, ऐसे में बोल्ट की वापसी टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
ट्रेंट बोल्ट की वापसी से मुंबई इंडियंस को मिलेगा बड़ा फायदा
ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेंट बोल्ट IPL 2025 के बाकी मैचों के लिए भारत लौट रहे हैं। तीन साल बाद MI की जर्सी में वापसी कर रहे बोल्ट ने इस सीजन अब तक 12 मैचों में 18 विकेट झटके हैं और टीम के बॉलिंग अटैक की रीढ़ बने हुए हैं। मुंबई इंडियंस को 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी दो लीग मैच खेलने हैं।
बोल्ट की वापसी से MI को न सिर्फ बॉलिंग में मजबूती मिलेगी, बल्कि जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के साथ मिलकर वह किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को तहस, नहस करने का माद्दा रखते हैं।
विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बढ़ेगी बोल्ट की अहमियत
प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस को रयान रिक्लटन और कॉर्बिन बॉश जैसे विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी, क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने 8 खिलाड़ियों को WTC फाइनल के लिए 26 मई तक वापस बुला लिया है। इसके अलावा विल जैक्स भी इंग्लैंड की वेस्टइंडीज सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। IPL 2025 में खेल रहे सभी इंग्लिश खिलाड़ी ग्रुप स्टेज के बाद अपनी, अपनी टीम छोड़ देंगे।
ऐसे में बोल्ट की मौजूदगी मुंबई के लिए और भी अहम हो जाती है, खासकर जब टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।
IPL 2025 का शेड्यूल: कब, कहां होंगे मुकाबले?
IPL 2025 का दूसरा चरण 17 मई से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस को अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ में जगह पक्की हो सके। प्लेऑफ 29 मई से 1 जून के बीच होंगे और फाइनल 3 जून को खेला जाएगा।
मुंबई के लिए हर मैच अब ‘करो या मरो’ जैसा है, और बोल्ट की वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी।
आपको क्या लगता है, क्या ट्रेंट बोल्ट की वापसी से मुंबई इंडियंस IPL 2025 के प्लेऑफ में धमाल मचा पाएगी? अपनी राय हमें कमेंट में ज़रूर बताएं!