Sunrisers Hyderabad Lowest Total: SRH IPL 2025 में मुंबई के खिलाफ फिर सबसे कम स्कोर की कगार पर। जानें SRH का IPL में सबसे कम स्कोर, क्लासेन की फाइट और रिकॉर्ड्स की पूरी कहानी।

Sunrisers Hyderabad Lowest Total
IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एक बार फिर अपने सबसे कम स्कोर की कगार पर दिख रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ टॉप ऑर्डर के धराशायी होते ही फैंस के मन में सवाल उठ रहा है , क्या SRH फिर से अपना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दोहराएगी?
SRH का सबसे कम स्कोर: 96 रन, वो भी मुंबई के खिलाफ!
SRH की IPL हिस्ट्री में अब तक सिर्फ एक बार टीम 100 रन से कम पर ऑलआउट हुई है , और वो भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ, इसी मैदान पर 2019 में। उस मैच में SRH 137 रन का टारगेट भी नहीं चेज़ कर पाई थी। अल्ज़ारी जोसेफ ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटककर SRH की कमर तोड़ दी थी।
उस मैच में हैदराबाद की शुरुआत ठीक रही थी , पावरप्ले में 33 रन बिना विकेट के , लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 88/5 के बाद टीम अगले दो ओवर में सिर्फ 6 रन जोड़ सकी और 96 पर सिमट गई।
IPL में SRH की रनचेज़ और मुंबई के खिलाफ इतिहास
दिलचस्प बात यह है कि 2018 में SRH ने इसी मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में 119 रन डिफेंड भी किया था। मगर 2019 में वही टीम 96 पर ढेर हो गई। IPL में मुंबई के खिलाफ SRH का रिकॉर्ड हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
2025 में फिर खतरा: क्लासेन और इम्पैक्ट सब से उम्मीद
IPL 2025 में SRH की हालत फिर से डांवाडोल है। 12 ओवर के बाद स्कोर 69/5 था और टीम को अपने सबसे कम स्कोर से बचने के लिए 27 रन और चाहिए थे। इस बार Heinrich Klaasen ने पारी को संभालने की कोशिश की, वहीं टीम ने इम्पैक्ट सब के तौर पर अभिनव मनोहर को भेजा।
अगर SRH यहां से 100 पार कर जाती है तो टीम अपने सबसे खराब रिकॉर्ड से बच जाएगी, लेकिन पिच पर गेंदबाज़ों का दबदबा और टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो फैंस के लिए चिंता का विषय है।
SRH vs MI: पुराने रिकॉर्ड, नए खतरे
SRH का टॉप ऑर्डर लगातार संघर्ष कर रहा है। 2025 में भी ओपनिंग पार्टनरशिप का एवरेज सिर्फ 22 है। ऐसे में मुंबई के बॉलिंग अटैक के सामने SRH को फिर से शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है।
आपको क्या लगता है , क्या SRH आज फिर अपना सबसे कम स्कोर दोहराएगी या क्लासेन टीम को बचा लेंगे? अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं!