spot_img

Who is Bigg Boss OTT 2 Contestant Falak Naaz | कौन हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की प्रतिभागी फलक नाज

क्रिकेटवॉच का ग्रुप अभी ज्वाइन करें
Join Now
क्रिकेटवॉच का ग्रुप ज्वाइन करें
Join Now

Who is Bigg Boss OTT 2 Contestant Falak Naaz | कौन हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की प्रतिभागी फलक नाज (Falaq Naaz Height, Weight, Age, Boyfriend, Family, Biography & More)

Falak Naaz – फलक नाज़ एक भारतीय अभिनेत्री है जो की कई मशहूर धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। सबसे पहले वो 2012 में “देवों के देव महादेव” नामक सीरियल में नाजा र आयी थी इसके बाद एक के बाद एक कई टीवी सेरिअल्स में वो नजर आ चुकी हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में सुर्ख़ियों में आयी थी क्योंकि तुनिशा के आत्महत्या आरोप में फलक के भाई शीजान खान की गिरफ़्तारी हुयी थी।

अब फलक Bigg Boss OTT 2 में भाग लेने जा रही है , तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं की बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतिभागी फलक नाज के बारे में।

फलक नाज की जीवनी | Falak Naaz Biography in Hindi

जीवन परिचय बिंदुजीवन परिचय
नाम (Name)फलक नाज़
पेशा (Profession)अभिनेत्री
जन्म (Date Of Birth)2 दिसंबर 1993
जन्म स्थान (Birth Place)मेरठ, उत्तर प्रदेश ,भारत
राशि (Zodiac Sine)धनु
मजहब (Religion)इस्लाम
उम्र (Age)30 वर्ष (2023)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 7 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
शारीरिक माप (Figure Size)32-28-35
शैक्षिक योग्यता (Education)स्नातक
शौक (Hobbies)म्यूजिक सुनाना, लॉन्ग ड्राइव पर जाना
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
कुल संपत्ति (अनुमानित)$2 मिलीयन / 16 करोड़

कौन है फलक नाज़ ? | Who Is Falak Naaz?

फलक नाज एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो मुख्यतः हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम करती हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर करियर की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में धारावाहिक देवों के देव महादेव में देवी लक्ष्मी और माता सीता के रूप में नजर आयी। इसके अलावा उन्हें ससुराल सिमर का और विष या अमृत: सितारा जैसे धारावाहिकों में भी अभिनय किया और खूब लोकप्रियता बटोरी।

फलक नाज का जन्म एवं शुरुआती जीवन, परिवार | Falak Naaz Early Life, Family

फलक नाज का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में 2 दिसंबर 1993 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ, उनके पिता का निधन उस वक्त ही हो वो काफी छोटी थी , इसके बाद उनकी माँ कहकशां नाज ने पूरे अपरिवार की जिम्मेदारी उठायी और अपने बच्चो को बेहतर भविष्य देने के लिए मेरठ से मुंबई चली गयी. इनके परिवार में माँ के अलावा दो भाई  शीजान और  साबिर खान और एक बहन शफक नाज हैं , उनके भाई-बहन भी टेलेविज़न की दुनिया का कलाकार हैं।

फलक नाज की शिक्षा | (Falaq Naaz Education)

फलक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मेरठ के ही सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल से प्राप्त किया, इसके बाद उन्होंने मशहूर भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, मेरठ में दाखिला लिया जहां उन्होंने बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान जी से डांस की शिक्षा ली, सरोज खान ने ही उनकी माँ को ये सुझाव दिया की वो फलक को ले के मुंबई जाए ताकि वो एक्टिंग में अपना करियर बना सके।’

ये भी पढ़ें : क्रिकेटर शुभमन गिल के बारे में, जानें उनके जीवन के अनजाने पहलु

फलक नाज के पति/बॉयफ्रेंड | Falak Naaz Husband/Boyfriend

  • अभिनेत्री फलक नाज का अभी तक विवाह नहीं हुआ है और ना ही उनके बॉयफ्रेंड के बारे में ही कोई जानकारी है।

फलक नाज का करियर | Falak Naz Career

  • फलक नाज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की.
  • 2011-2012 में उन्होंने देवों के देव … महादेव में देवी लक्ष्मी और माता सीता की भूमिका निभाई.
  • इसके बाद (2013-2017) “ससुराल सिमर का” में जाह्नवी भारद्वाज के रूप में वो खूब मशहूर हुयी।
  • इसके अलावा फलक सिया के राम लव-कुश, महाकाली- अंत ही आरंभ है, राधा-कृष्ण और विष या अमृत जैसे शोज में भी नजर आ चुकी है.
  • हाल में वो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाली हैं।
वर्षधारावाहिक का नामभूमिका
2013तारक मेहता का उल्टा चश्मा
2013 17ससुराल सिमर काजानवी भरद्वाज मल्होत्रा
2014-15भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रतापमहारानी रुकाया ,सुल्तान बेगम
2015डोली अरमानों कीपूजा रोहित सिन्हा
2018रूप मर्द का नया स्वरूपमीनल
2018लाल इश्ककामिनी
2018 22राधा कृष्णदेवकी
2019-20राम सिया के लव कुशमंदोदरी
2021जय कन्हैया लाल कीदेवकी
2023बिग बॉस ओटीटी सीजन 2प्रतिभागी

फलक नाज, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 | Falak Naaz Big Boss OTT 2

ताजा ख़बरों के अनुसार सलमान खान द्वारा सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फलक प्रतिभागी के तौर पे नजर आने वाली हैं।

फलक नाज की कुल संपत्ति | Falak Naaz Net Worth

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फलक की कुल सम्पति करीब 16 करोड़ रुपये हैं।
कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$2 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹16 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹1 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹10 लाख
आय के स्रोत (Income Source)अभिनय, मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि

फलक नाज से जुड़े रोचक तथ्य | फलक नाज से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting facts about falak Naaz

  • अभिनेत्री फलक नाज का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ।
  • उन्हें बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग का शौक रहा है।
  • उन्होंने वर्ष 2010 में टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने सावधान इंडिया, लाल इश्क और अदालत जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।
  • फलक नाज की बहन सफक नाज भी टेलिविजन इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं।
  • वह एक प्रशिक्षित कत्थक डांसर है,उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस सीखा है.

Falaq Naaz Gallery | फलक नाज गैलरी

Falaq Naaz with her family
Falaq Naaz with her family / siblings
Falaq Naaz chilhood pic
Falaq Naaz chilhood pic
Falaq Naaz with her brother sheezan
Falaq Naaz with her brother sheezan
Falaq Naaz with her mother
Falaq Naaz with her mother

Falaq Naaz Social Media | फलक नाज सोशल मीडिया

सोशल मीडियालिंक
इंस्टाग्राम/ Instagram@falaqnaaz

Faqs

फलक नाज का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेत्री फलक नाज का जन्म 2 दिसंबर 1993 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था।

फलक नाज की बहन कौन है?

अभिनेत्री फलक नाज की बहन का नाम शफ़क़ नाज़ है जो स्वयं एक जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री है।

फलक नाज के पति/बॉयफ्रेंड कौन हैं?

अभिनेत्री फलक नाज का अभी तक विवाह नहीं हुआ है और ना ही उनके बॉयफ्रेंड के बारे में ही कोई जानकारी है।

क्रिकेटवॉच का ग्रुप ज्वाइन करें
Join Now
अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमारhttps://cricketwatch.co.in
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अभिषेक कुमार है और मैं बचपन से ही क्रिकेट के तरफ काफी आकर्षित रहा हूँ और उसी पैशन को मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा हूँ। आशा करता हूँ की आपको मेरे वेबसाइट पे उपयोगी, रोचक और बेहतरीन जानकारियां मिली होंगी।cricketwatch | क्रिकेटवॉच

Related Articles

गूगल न्यूज पे हमें फॉलो करें spot_img

हॉट पिक्स

Latest Articles