भारत की मशहूर महिला लीग यानि की वुमन प्रिमियर लीग का ऑक्शन आज मुंबई में हुआ जिसमें लीग की पांचों टीमों दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स के बीच काफी जबरदस्त टक्कर देखने को मिला।

आपको बताते चलें की ऑक्शन में 104 भारतीय और 61 विदेशी खियालड़ियों ने नामांकन कराया था, सभी टीमें उनमें से जरूरी खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती दिखी, जिससे की वो अपने टीम को और मजबूत कर सकें।
विदेशी खिलाड़ियों में एनाबेल सदरलैंड तो भारतीय काश्वी गौतम रही सबसी महंगी खिलाड़ी
एनाबेल सदरलैंड और काशवी गौतम ये दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिनपे सभी टीमों ने खूब पैसे लूटाए, दोनों पे ही 2-2 करोड़ रुपये की बोली लगी, सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने जबकि काशवी को गुजरात जाइनट्स ने अपने टीम मे शामिल किया।
अनकैप्ड खिलाड़ियों में वृंदा दिनेश रही सबसे महंगी
अन्तराष्ट्रिय खिलाड़ियों के साथ साथ टीमों ने प्रतिभावान अनकैप्ड खिलाड़ियों पे भी जमकर के बोली लगाई, यूपी वारियर्स ने वृंदा दिनेश को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 1.3 करोड़ रुपये खर्च किये, जिससे वो इस नीलामी की सबसे महँगी अनकैप्ड खिलाडी बन गयी.
WPL ऑक्शन 2024 में बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट –
| खिलाड़ी | टीम | नीलामी की रकम |
|---|---|---|
| एनाबेल सदरलैंड | दिल्ली कैपिटल्स | 2 करोड़ रुपये |
| काशवी गौतम | गुजरात जायंट्स | 2 करोड़ रुपये |
| वृंदा दिनेश | यूपी वारियर्स | 1. 30 करोड़ रुपये |
| शबनीम इस्माइल | मुंबई इंडियंस | 1.20 करोड़ रुपये |
| फोएबे लिचफील्ड | गुजरात जायंट्स | 1 करोड़ रुपये |
| एकता बिष्ट | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 60 लाख रुपये |
| जॉर्जिया वेयरहैम | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 40 लाख रुपये |
| दानी व्याट | यूपी वारियर्स | 30 लाख रुपये |
| मेघना सिंह | गुजरात जायंट्स | 30 लाख रुपये |
| लॉरेन चीटल | गुजरात जायंट्स | 30 लाख रुपये |
| केट क्रॉस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 30 लाख रुपये |
| प्रिया मिश्रा | गुजरात जायंट्स | 20 लाख रुपये |
| एस सजना | मुंबई इंडियंस | 15 लाख रुपये |
| तृषा पूजिता | गुजरात जायंट्स | 10 लाख रुपये |
| अपर्णा मंडल | दिल्ली कैपिटल्स | 10 लाख रुपये |
| पूनम खेमनार | यूपी वारियर्स | 10 लाख रुपये |
| अमनदीप कौर | मुंबई इंडियंस | 10 लाख रुपये |
| साइमा ठाकोर | यूपी वारियर्स | 10 लाख रुपये |
| कैथरीन ब्राइस | गुजरात जायंट्स | 10 लाख रुपये |
| मन्नत कश्यप | गुजरात जायंट्स | 10 लाख रुपये |
| अश्वनी कुमारी | दिल्ली कैपिटल्स | 10 लाख रुपये |
| फातिमा जाफर | मुंबई इंडियंस | 10 लाख रुपये |
| कीर्तन बालाकृष्णन | मुंबई इंडियंस | 10 लाख रुपये |
| शुभा सतीश | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 10 लाख रुपये |
ये भी पढ़ें :
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
- अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की पिच रिपोर्ट
- एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई की पिच रिपोर्ट
- ईडेन गार्डेन्स कोलकाता की पिच रिपोर्ट
- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ की पिच रिपोर्ट
- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे की पिच रिपोर्ट
- एम चिन्नस्वामी स्टेडियम बंगलौर की पिच रिपोर्ट
- वानखेडे स्टेडियम मुंबई की पिच रिपोर्ट देखे यहाँ

