Asia Cup 2023 Time Table In Hindi – गौरतलब है की एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों को मिल के करना है, ऐसा पहली बार हो रहा है जब एशिया कप का आयोजन एक से ज्यादा देशों के द्वारा किया जायेगा। आपको बताते चलें की 13 मैचों में से 4 मैच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान, में खेला जाना है , जबकि बाकि के 9 मैच श्रीलंका के आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, और पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले, में खेले जाएंगे। तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं एशिया कप टाइम टेबल 2023 डाउनलोड | Asia Cup 2023 Time Table Download In Hindi
ये भी पढ़ें : जानें विश्वकप 2023 का पूरा शेड्यूल
एशिया कप 2023 टाइम टेबल
![एशिया कप टाइम टेबल 2023 Asia Cup 2023 Time Table In Hindi](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2023/08/%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%AA-%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AE-%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B2-2023-Asia-Cup-2023-Time-Table-In-Hindi-1024x576.webp)
Asia Cup 2023 Time Table in Hindi
तथ्य | जानकारी |
---|---|
टूर्नामेंट का नाम | एशिया कप 2023 |
साल | 2023, 16वां संस्करण |
एशिया कप 2023 किस देश में खेला जायेगा | श्रीलंका और पाकिस्तान |
एशिया कप 2023 में टीमों की संख्या | 6 टीमें |
एशिया कप 2023 की टीमें | भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नेपाल |
एशिया कप 2023 का पहला मैच कब है | 30 अगस्त 2023 |
एशिया कप 2023 का फाइनल मैच कब है | 17 सितंबर 2023 |
एशिया कप 2023 लाइव कहाँ होगा | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और डिज़्नी+हॉटस्टार |
एशिया कप 2023 के मैच का समय | दोपहर के 2:00 बजे और दोपहर के 3:30 बजे |
डिफेंडिंग चैंपियन / गत विजेता | श्रीलंका |
एशिया कप टाइम टेबल 2023 | Asia Cup 2023 Time Table in Hindi
एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त 2023 से होने वाला है, जबकि एशिया कप का फ़ाइनल मैच 17 सितंबर 2023 को खेला जायेगा। हर टीम को अपने ग्रुप के दूसरे टीम के साथ एक मैच खेलना होगा। एशियाकप 2023 का फल मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जायेगा और लीग स्टेज का आखिरी मैच 5 सितंबर को श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच श्रीलंका में खेला जायेगा। लीग मैच के बाद सुपर 4 के मैच खेले जायेंगे , जो की 6 सितंबर 2023 से खेले जायेगा।
ये भी पढ़ें : जानें एशिया कप 2023 की टीम लिस्ट
2023 में खेला जाने वाला एशिया कप इसका 16वां संस्करण है, इससे पहले 15 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस बार एशिया कप 50 ओवर का खेला जायेगा। एशिया कप का शेड्यूल 19 जुलाई को जारी किया गया था और तभी से सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में लग गयी है, आपको बताते चलें की एशिया कप 2023 में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया कप के पिछले संस्करण को श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हरा के जीता था। यहां हम आपको एशिया कप टाइम टेबल 2023 -Asia Cup 2023 Time Table in Hindi दे रहे हैं –
दिनांक | एशिया कप टाइम टेबल | वेन्यू | समय |
---|---|---|---|
30 अगस्त | पाकिस्तान बनाम नेपाल | मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान | दोपहर 3:30 बजे |
31 अगस्त | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले | दोपहर 2:00 बजे |
2 सितंबर | भारत बनाम पाकिस्तान | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले | दोपहर 2:00 बजे |
3 सितंबर | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 3:30 बजे |
4 सितंबर | भारत बनाम नेपाल | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले | दोपहर 2:00 बजे |
5 सितंबर | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 3:30 बजे |
6 सितंबर | ए-1 बनाम बी-2 | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 3:30 बजे |
9 सितंबर | बी-1 बनाम बी-2 | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
10 सितंबर | ए-1 बनाम ए-2 | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
12 सितंबर | ए-2 बनाम बी-1 | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
14 सितंबर | ए-1 बनाम बी-1 | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
15 सितंबर | ए-2 बनाम बी-2 | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
17 सितंबर | फाइनल | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 2:00 बजे |
एशिया कप टाइम टेबल डाउनलोड | Asia Cup 2023 Time Table in Hindi Download
![एशिया कप टाइम टेबल डाउनलोड Asia Cup 2023 Time Table in Hindi Download](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2023/08/%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%AA-%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AE-%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B2-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%89%E0%A4%A8%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%A1-Asia-Cup-2023-Time-Table-in-Hindi-Download.webp)
एशिया कप टाइम टेबल 2023 FAQs
एशिया कप 2023 क्रिकेट की मेजबानी कौन करेगा?
एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों को मिल के करना है, ऐसा पहली बार हो रहा है जब एशिया कप का आयोजन एक से ज्यादा देशों के द्वारा किया जायेगा।
एशिया कप 2023 में कितनी टीमें खेलेंगी?
एशिया कप 2023 में 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल खेलेंगी।
एशिया कप 2022 किसने जीता था ?
एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा के एशिया कप 2022 का ख़िताब अपने नाम किया था।