MUL vs ISL Dream11 Prediction, PSL 2024 Final – PSL 2024 में जिस मुकाबले का सबको इंतजार था वो आ गया है, लगभग एक महीने चले PSL का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 मार्च 2024 को नैशनल क्रिकेट स्टेडियम, कराची में रात 09:30 बजे से खेला जाएगा।
![PSL 2024 Final MUL vs ISL Dream11 Prediction fantasy tips pitch report playing xi](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2024/03/PSL-2024-Final-MUL-vs-ISL-Dream11-Prediction-fantasy-tips-pitch-report-playing-xi.webp)
इस मैच के शुरू होने से पहले , हम यहाँ दोनों टीमों के शीर्ष के खिलाड़ियों के प्रदर्शन इत्यादि को ध्यान मे रखते हुए ये जानेंगे की आज के मैच मे या किसे अपने फैंटसी टीम का कप्तान आर उप-कप्तान बना सकते हैं, साथ ही इस मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम कैसे बनाए ये भी जानेंगे ।
ये भी पढ़ें :
PSL 2024 Final Match Details
मैच | MUL vs ISL |
दिनांक | 18 मार्च 2024, रात 09:30 बजे से |
मैदान | नैशनल क्रिकेट स्टेडियम |
लाइव कहाँ देखें | Fancode |
मैच प्रीव्यू
मुल्तान की टीम इस सीजन की सबसे मजबूत टीम के तौर पे खेली है, लीग चरण में उनकी टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। लीग स्टेज में उन्होंने 10 मैच खेले जिसमें से उन्हें 7 मैच जीत हासिल हुई और 14 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालिफ़ाई करने वाली वो पहली टीम रहे।
प्लेऑफ में उनका सामना पेशावर की टीम से था, पेशावर ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन बाबर आजम के 46 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज टीक के नहीं खेल सका उनके अलावा मोहम्मद हैरिस ने 22 जबकि टॉम कोहलर ने 24 रन की पारी खेली और किसी तरह 7 विकेट के नुकसान पे 146 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।
जिसका पीछा करने उतरी मुल्तान को यासिर खान (54) और मुहम्मद रिज़्वान(15) ने 61 रन की शानदार शुरुआत दी, जिसके बा उस्मान खान के 36* और इफ़तीखार अहमद के 8 गेंदों पे विस्फोटक 22 रन के दम पे 18.3 ओवर में मात्र 3 विकेट खो के मुल्तान ने मैच जीत के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
![Usman Khan played a brilliant inning of 100 runs against Islamabad United in the last match.](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2024/03/Usman-Khan-played-a-brilliant-inning-of-100-runs-against-Islamabad-United-in-the-last-match-1024x576.webp)
दूसरी ओर, अगर इस्लामाबाद के प्रदर्शन पे नजर डालें तो लीग स्टेज में उन्होंने 10 में से 5 मैच जीते और 11 अंक के साथ वे तीसरे टीम के तौर पे प्लेऑफ में पहुंचे। उन्हें फाइनल मेंपहुँचने के लिए दो प्लेऑफ मुकाबले जीतने पड़े, जिसमें से पहला एलिमिनेटर उन्होंने क्वेटा के खिलाफ खेल जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद ने मार्टिन गप्टिल के 46 रन के ओपनिंग पारी और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के छोटे छोटे योगदानों की मदद से 20 ओवर में 174 रन बनाने में कामयाब रहे जिसके जवाब में क्वेटा की टीम महज 135 रन बना के ऑल आउट हो गई।
जबकि दूसरे एलिमिनेटर में उनका सामना पेशावर की टीम से हुआ, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर की टीम ने सैम अयूब (73) और बाबर आजम (25) के 72 रन की ओपनिंग साझेदारी का फायदा उठाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पे 185 रन बनाए, विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस ने भी 25 गेंदों पे 40 रन बनाए।
इसके जवाब में इस्लामाबाद को एक बार मार्टिन गप्टिल (34) ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उन्होंने महज 21 रन पे अपने 3 विकेट गंवा दिए, जिसके बाद इमाद वसीम (59)* और हैदर अली (52)* के बीच 49 गेंदों पे 200 के स्ट्राइक रेट से 98 रन की अटूट साझेदारी हुई जिसने इस्लामाबाद को ये मैच जीता दिया और वे अब फाइनल में मुल्तान से भिड़ेंगे।
दोनों ही टीमों ने पूरे सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनके खिलाड़ी फॉर्म में भी हैं जिससे हम एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद कर सकते हैं।
दोनों टीमों का प्रदर्शन – (आखिरी 10 मैच में के आँकड़े)
ISL | विवरण | MUL |
10 | मैच खेले | 10 |
6 | जीत | 7 |
168 | औसत स्कोर | 175 |
228/4 | उच्चतम स्कोर | 232/7 |
135/10 | न्यूनतम स्कोर | 145/5 |
MUL vs ISL Pitch Report – पिच रिपोर्ट
कराची के नैशनल स्टेडियम के पिच पे बल्लेबाजों ने हमेशा ही बल्लेबाजी बरना पसंद किया है लेकिन हाल के मुकाबलों में हमने देखा है की पिच से गेंदबाजों को हरकत मिली है, एक आधा गेंद में उन्हें उछाल मिल है जिसने बल्लेबाजों को परेशान जरूर किया है लेकिन कुल मिला के इस मैदान पे बलेलबाजी आसन रहने वाली है और इस बड़े मुकाबले हमें एक बड़ा स्कोर देखने को मिले इसकी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है।
दोनों ही टीमों के नबल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में है और वो इस बड़े मुकाबले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने के लिए बेताब होंगे हालांकि बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को थोदड़ी बहुत मदद मिल सकती है लेकिन हम एक रोमांचक मुकाबला देखेंगे इसकी पूरी उम्मीद है।
पिछले 10 मैच में 59 विकेट तेज गेंदबाजों ने जबकि 48 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं।
- पहली पारी का औसत स्कोर : 170
- दूसरी पारी का औसत स्कोर : 157
- दोनों ही पारियों में औसतन 6 विकेट गिरते हैं।
- टॉस जीतने वाली 76% टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं जबकि 61% मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं।
मौसम का हाल
- मौसम : हल्के बादल छाए रहेंगे
- तापमान 30 °C
- आद्रता : 15%
- बारिश की कोई संभावना नहीं है।
हालिया फॉर्म
- ISL – W W W W L
- MUL – W W L L W
हेड टू हेड –
विवरण | जानकारी |
कुल मैच | 15 |
ISL ने जीता | 7 |
MUL ने जीता | 8 |
टाई | 0 |
कोई परिणाम नहीं निकला | 0 |
प्लेइंग XI
इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) प्लेइंग XI : मार्टिन गप्टिल, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हैदर अली, इमाद वसीम, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैककॉय
मुल्तान सुल्तान (MUL) प्लेइंग XI : यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), उस्मान खान, जॉनसन चार्ल्स, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली
टॉप फैंटसी पिक्स
उसामा मीर (MUL) : उसामा मीर ने मुल्तान के लिए गजब की गेंदबाजी की है और 11 पारियों में उन्होंने 11 की स्ट्राइक रेट से 23 विकेट निकाले हैं, फाइनल में उनकी गेंदबाजी बहुत अहम रहने वाली है। (773 पॉइंट्स)
मोहम्मद अली (MUL) : मोहम्मद अली एक समय पे अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और उनकी गेंदबाजी ने विपक्षी बलेलबाजों को उनकी टीम के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बनाने दिया है। उन्होंने 11 पारियों में 13 की स्ट्राइक रेट से 18 विकेट लिए हैं। (645 पॉइंट्स)
मोहम्मद रिजवान (MUL) : मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी के साथ साथ बल्ले से भी टीम का नेतृत्व किया है और कई महत्वपूर्ण पारियाँ खेली हैं। उन्होंने 11 पारियों में 124.10 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं। फाइनल मैच में रिजवान आपके कप्तान या उपकप्तान हो सकते हैं। (615 पॉइंट्स)
उस्मान खान (MUL) : उस्मान खान को मुल्तन के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिल इसे उन्होंने खूब भुनाया है, उन्होंने मात्र 6 पारियों में 168.02 की स्ट्राइक रेट और 124.33 की औसत से 373 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक (100*, 106*) और एक अर्धशतक (96) शामिल है। (584 पॉइंट्स)
शादाब खान (ISL) : शादाब खान ने कप्तानी के साथ बल्ले और गेंद से भी अपने टीम को सपोर्ट किया है, उन्होंने 11 पारियों में 146.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं और 11 विकेट भी लिए हैं। (863 पॉइंट्स)
मार्टिन गप्टिल (ISL) : मार्टिन गप्टिल ने PSL मे इस बार केवल 2 मैच खेल है लेकिन दोनों ही मैचों में उन्होंने दो महत्वपूर्ण पारी खेली है। इन दो पारियों में उन्होंने 132.35 की स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए जिसमें 56 और 34 रन की पारियाँ थी। इस फाइनल मुकाबले में गप्टिल आपके ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। (128 पॉइंट्स)
प्रमुख खिलाड़ी
प्रमुख बल्लेबाज
बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
कॉलिन मुनरो | ISL | 8 | 304 | 38 | 144.07 |
आगा सलमान | ISL | 10 | 236 | 26.22 | 131.84 |
उस्मान खान | MUL | 6 | 373 | 124.33 | 168.01 |
मोहम्मद रिज़वान | MUL | 10 | 370 | 37 | 125.42 |
प्रमुख गेंदबाज
गेंदबाज | टीम | मैच | विकेट | ईकानमी | स्ट्राइक रेट |
नसीम शाह | ISL | 9 | 14 | 7.56 | 15.42 |
शादाब खान | ISL | 10 | 10 | 8.89 | 21.6 |
उसामा मीर | MUL | 10 | 22 | 8.31 | 10.86 |
मोहम्मद अली | MUL | 10 | 15 | 8.54 | 14 |
Captain & Vice Captain पिक्स
- कप्तान : उस्मान खान, मुहम्मद रिजवान, शादाब खान
- उप-कप्तान : डेविड विली, मोहम्मद अली, उसामा मीर
एक्सपर्ट सुझाव – Must Picks
- उस्मान खान
- शादाब खान
- मार्टिन गप्टिल
- डेविड विली
- उसामा मीर
MUL vs ISL Final Match Dream11 Prediction in Hindi
Small League Dream11 Team
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, उस्मान खान
- बल्लेबाज: मार्टिन गप्टिल
- ऑलराउंडर: इमाद वसीम, क्रिस जॉर्डन, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान
- गेंदबाज: डेविड विली, उसामा मीर, मोहम्मद अली, नसीम शाह
- कप्तान: उस्मान खान
- उपकप्तान: उसामा मीर
![MUL vs ISL Final Match Dream11 Prediction in Hindi](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2024/03/MUL-vs-ISL-Final-Match-Dream11-Prediction-in-Hindi.webp)
Grand League Dream11 Team
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, उस्मान खान
- बल्लेबाज: मार्टिन गप्टिल
- ऑलराउंडर: इमाद वसीम, क्रिस जॉर्डन, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान
- गेंदबाज: डेविड विली, उसामा मीर, मोहम्मद अली, नसीम शाह
- कप्तान: मोहम्मद रिज़वान
- उपकप्तान: शादाब खान
![MUL vs ISL Final Match Dream11 Prediction in Hindi](https://cricketwatch.co.in/wp-content/uploads/2024/03/MUL-vs-ISL-Final-Match-Dream11-Prediction-in-Hindi.webp)
DISCLAIMER : यह टीम लेखक की समझ, विश्लेषण और प्रवृत्ति पर आधारित है। जिस भी एप पर आप अपनी की टीम बना रहे हैं, वो बहुत आसान है. इसलिए इसकी आदत आपको लग सकती है. इसमें आपका वित्तिय जोखिम भी शामिल है. इसलिए आप इसे अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम आपको इसके लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस खबर का मकसद आपको जानकारी से अपडेट रखना है.
ISL vs MUL Squad
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), कासिम अकरम, शमील हुसैन, आजम खान (विकेटकीपर), हैदर अली, रुम्मन रईस, मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, जॉर्डन कॉक्स, नसीम शाह, हुनैन शाह, टाइमल मिल्स , ओबेद मैककॉय, मैथ्यू फोर्ड, उबैद शाह, एलेक्स हेल्स, शहाब खान।
मुल्तान सुल्तान टीम: शाहनवाज दहानी, यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, जॉनसन चार्ल्स, मोहम्मद शहजाद, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, फैसल अकरम, अब्बास अफरीदी, तैय्यब ताहिर, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम, मोहम्मद अली, उस्मान खान, डेविड विली, उसामा मीर, अली माजिद, डेविड मालन, ओली स्टोन।
निष्कर्ष | सन्दर्भ
आशा करते हैं की आपको हमारा पोस्ट और मैच के बारे में ये जानकारियां अच्छी लगी होगी और अगर अच्छी लगी है तो कमेंट करें और इस पोस्ट को दोस्तों को शेयर करें।